Gopal Khemka Murder | गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, अवैध हथियारों के व्यापार से जुड़ा था मामला

By रेनू तिवारी | Jul 08, 2025

बिहार का चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने पहला एनकाउंटर किया है। पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई और गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास उर्फ ​​राजा मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जानकारी के अनुसार विकास अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री में संलिप्त था। अधिकारियों के अनुसार, गोपाल खेमका की हत्या के समय वह शूटर उमेश के साथ भी था। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध विकास उर्फ ​​राजा (29) कई अन्य आपराधिक मामलों में भी वांछित था। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या मामले की जांच कर रहे अधिकारियों की टीम गुप्त सूचना के आधार पर विकास की तलाश में देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर दमरिया घाट पहुंची।

अवैध हथियारों के व्यापार से जुड़ा था मामला 

उन्होंने कहा, ‘‘आशंका है कि विकास ने ही खेमका की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार मुहैया कराया था।’’ पुलिस ने पहले ही उमेश राय नामक बंदूकधारी को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिस पर सुपारी देकर हत्या कराने का संदेह है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘भाड़े के हत्यारे को पटना से गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच जारी है। हम उचित समय पर और जानकारी साझा करेंगे।’’ खेमका की शुक्रवार सुबह पटना के गांधी मैदान इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे की सात साल पहले हाजीपुर में हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

बदरीनाथ धाम में लाउड म्यूजिक वाले कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति