एक हफ्ते की शांति के बाद हांगकांग में फिर प्रदर्शनकारी निकालेंगे रैलियां, यह है नई वजह!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2019

हांगकांग। हांगकांग पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रदर्शनों का केंद्र बन चुके विश्वविद्यालय की घेराबंदी और तलाशी अभियान खत्म करने जा रही है। इस बीच, लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि आगामी दिनों में वे नए सिरे से रैलियां निकालेंगे और हड़ताल करेंगे। पिछले हफ्ते स्थानीय चुनाव में लोकतंत्र समर्थक दलों को मिली भारी जीत के बावजूद हांगकांग की नेता कैरी लैम और बीजिंग ने और अधिक राजनीतिक रियायत देने से इनकार कर दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरने का नए सिरे से आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक विधेयक पर किए हस्ताक्षर, चीन ने जताया कड़ा विरोध

चुनाव परिणामों को लेकर बीजिंग और हांगकांग के नेताओं की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देने से एक बार भी जनता का गुस्सा बढ़ रहा है और ऐसा लग रहा है कि प्रदर्शन फिर शुरू हो सकते हैं। सामूहिक आंदोलन आयोजित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऑनलाइन फोरम से रविवार को एक बड़ी रैली का और सोमवार को हड़ताल का आह्वान किया गया है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा