गाजियाबाद में तबलीगी जमात से जुड़े 10 इंडोनेशियाई नागरिक हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

गाजियाबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने धार्मिक आयोजन के संबंध में साहिबाबाद पुलिस ने 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को हिरासत में लिया है और उन्हें एक अस्थायी पृथक वार्ड में रखा है। ये सभी यहां के शहीद नगर कॉलोनी में ठहरे थे। पुलिस ने शनिवार को बताया कि विदेशी नागरिकों में पांच महिलाएं हैं। ये सभी शहीद नगर कॉलोनी के ब्लॉक डी में एक मकान, एक मदरसा और एक मस्जिद में ठहरे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि ये सभी तबलीगी जमात में शिरकत करने के लिए दिल्ली आए थे। उन्होंने बताया कि इंडोनेशियाई नागरिकों और पांच स्थानीय नागरिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्थानीय नागरिकों में मकान मालिक एवं मदरसा, मस्जिद के प्रबंधक भी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि विदेशी नागरिकों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की स्थिति में शहीद नगर इलाके की घेराबंदी कर दी जाएगी। फिलहाल, रिपोर्ट आने तक उन्हें पृथक वास में रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

अमित शाह का विपक्ष को 24 घंटे का चैलेंज, बोले- सरकार कुछ नहीं छुपा रही, हर सवाल का जवाब देने को तैयार

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?