राहुल गांधी की रैली में लगे मोदी-मोदी के नारे, BJP बोली- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम स्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की। इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उद्यमियों को सोमवार को संबोधित कर रहे थे। ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर उठा लिए जिनमें गांधी से कार्यक्रम स्थल छोड़ने को कहा गया था। शोर बढ़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। भाजपा सूत्रों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। प्रदेश महासचिव सी टी रवि ने ट्वीट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उन लोगों पर हमला किया जो उस समय “मोदी मोदी” के नारे लगा रहे थे, जब राहुल गांधी बेंगलुरु के मान्यता तकनीक पार्क गए हुए थे।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन