पुलिस का इंटरव्यू लेना पड़ा भारी, पत्रकारों पर दर्ज हुई एफआईआर

By सुयश भट्ट | Jan 03, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस ने दो फर्जी पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज किया है। दोनों पत्रकार एक पुलिस अधिकारी का ही इंटरव्यू लेने पहुंचे थे। लेकिन पूछताछ में अपना कोई आईडी कार्ड भी नहीं दिखा पाए।

इसे भी पढ़ें:MP में बढ़ता कोरोना का प्रकोप, 200 के पार हुआ आकड़ा 

आपको बता दें कि भोपाल में पत्रकारों की शिकायत थी कि बड़ी संख्या में फर्जी पत्रकार पनप रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सख्त हो गई है। भोपाल में इसके तहत पहली कार्रवाही हुई है। पुष्पराज सिंह और राहुल नाम के दो फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अरेरा हिल्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी मिली है कि लोग पुलिस का इंटरव्यू लेने के लिए पहुंचे थे। इंटरव्यू लेने के दौरान पुलिस ने जब पूछताछ की, तो फर्जी पत्रकार कोई आईडी नहीं दिख पाए। जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाही की। भोपाल में बिना लाइसेंस के पोर्टल और यूट्यूब चैनल चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:MP शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, जारी रहेंगी ऑफलाइन क्लासेस 

पुलिस अब जनसंपर्क से चैनल और अखबारों के पत्रकारों की सूची लेगी। पुलिस अब पत्रकारों के आईडी कार्ड भी देखेगी। पत्रकारों के अलावा अगर कोई दूसरा गाड़ियों में प्रेस लिखवाता है, तो उसके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाही करेगी।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda