CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस लाठीचार्ज, अजीब-अजीब हरकतें करने लगे प्रदर्शनकारी

By अभिनय आकाश | Jul 20, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च को लेकर बवाल बढ़ गया। जंतरमंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। कई प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटने की कोशिश की। सुरक्षा व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की। लेकिन इन उपद्रवी प्रदर्शनकारियों का सही इलाज कर दिया गया।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे सैकड़ों छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया। संसद तक होने वाले विरोध मार्च से पहले सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा पांच स्टेशनों को बंद किए जाने के कारण सोमवार को राजधानी के कई मेट्रो स्टेशनों पर अफरा-तफरी मच गई; इससे सैकड़ों यात्री फंस गए और कई लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए लंबे रास्ते लेने पड़े।

इसे भी पढ़ें: Sonam Wangchuk का बड़ा ऐलान! आज अनशन तोड़ने को तैयार, सरकार और सांसदों के सामने रखीं 3 सख्त शर्तें

भारी सुरक्षा के बावजूद जंतर-मंतर पर हज़ारों लोग जमा हुए। मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी सुरक्षा और मोबाइल इंटरनेट बंद होने के बावजूद हज़ारों लोग जंतर-मंतर पर इकट्ठा हुए। पुलिस ने संसद मार्ग के पास प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।

प्रमुख खबरें

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं

इस बार भी मोदी नहीं जाएंगे UNGA, Jaishankar ही संभालेंगे मोर्चा, क्या Trump से आमना-सामना नहीं चाहते PM?

100% टैरिफ वाला दांव फ्लॉप शो! भारत ने रूस के साथ मिलकर अब कौन सी बड़ी डील कर ली, भड़के ट्रंप