मेरठ में पुलिस टीम पर स्मैक तस्कर तस्लीम के बेटे द्वारा बरसाईं गोलियां से पुलिककर्मी बाल-बाल बचे

By Rajeev Sharma | Sep 03, 2021

मेरठ में पुलिस चेकिंग के दौरान स्मैक माफिया के बेटे ने पुलिस टीम पर गोलियों से हमला बोल दिया। निशाना चूकने के कारण गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने ततपरता दिखते हुए घेराबंदी कर मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।  घेराबंदी कर दबोचे गए शादाब और उसके साथी तहजीब निवासी श्याम नगर, आशु निवासी पीपलीखेड़ा खरखौदा और अनस निवासी कमेला रोड सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान आरोपियों से एक तमंचा और नशे का सामान बरामद किया गया, तमंचा, शादाब से बरामद हुआ जबकि उसके साथियों के पास स्मैक, चरस और अन्य पैकेट मिले हैं। जिसमे नशे का सामान भरा था। पुलिस टीम पर फायरिंग करने के दो आरोपी इमरान और सूफियान निवासी मछेरान भाग गए। यह दोनों शादाब के पड़ोसी हैं। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया की माफिया तस्लीम और उसके परिवार के पांच लोग एक सप्ताह पहले जेल गए हैं। उसका बेटा शादाब फरार था। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी करके शादाब और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे का सामान बेच रहे थे। आरोपियों से नशे का सामान बरामद हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे