Maharashtra : पुलिस अधिकारी पर महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2024

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक मामले में मदद करने के बहाने एक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने को लेकर एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक बागुल के खिलाफ शुक्रवार रात भंडारा शहर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक लोहित मतानी ने एसडीपीओ के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार पीड़िता भंडारा जिले के लखानी तहसील की अनुसूचित जाति की महिला है। 

पुलिस ने बताया कि एक जून को जब वह उससे मिली तो उसने कथित तौर पर उससे यौन संबंध बनाने की मांग की। पुलिस के अनुसार इसके बाद महिला ने एक सामाजिक कार्यकर्ता से संपर्क किया, जिसने कुछ अन्य लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक मतानी से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा एवं एसडीपीओ बागुल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने एसडीपीओ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धाराओं 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) और 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुभाष बारसे मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Gulveer Singh का डबल कमाल, 10000m के बाद 1500m में जीता Silver

उज्जैन Shahi Masjid मामले में समझौता, Madhya Pradesh High Court ने अपील निपटाई

Bengal के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले हैं, Kolkata में बोले BJP नेता Nitin Nabin

Glowing Skin के लिए असरदार हैं ये 5 किचन फूड्स, ऐसे बनाएं होममेड Face Pack