उत्तर प्रदेश में यातायात में सुधार के लिए होगी पुलिसकर्मियों की भर्ती: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2020

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सड़क दुर्घटना और इससे होने वाली जन‍हानि रोकने के लिए अन्‍तर्विभागीय समन्‍वय बनाने के निर्देश दिये हैं। योगी ने यातायात व्‍यवस्‍था के सुचारु संचालन के लिए आवश्‍यकता के अनुरूप पुलिसकर्मियों की भर्ती की कार्यवाही में तेजी लाने की भी हिदायत दी। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया गया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए। उन्‍होंने परिवहन और गृह विभाग को इसके समन्‍वय के लिए उपयुक्त बताते हुए मुख्‍य सचिव को हर माह इसकी समीक्षा की जिम्‍मेदारी सौंपी। मुख्‍यमंत्री खुद भी इसकी समीक्षा करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज