UPDATES | थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस ने Allu Arjun से पूछताछ की, कहा-सारी झूठी बातें कही जा रही हैं!

By रेनू तिवारी | Dec 24, 2024

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 4 दिसंबर को 'पुष्पा-2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ की जांच के तहत शीर्ष तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को मंगलवार को पुलिस के समक्ष पेश होने का नोटिस जारी किया गया है। चिक्कड़पल्ली पुलिस निरीक्षक राजू नाइक ने बताया कि अभिनेता को सुबह 11 बजे पेश होने को कहा गया है। अल्लू अर्जुन ने पहले कहा था कि वह जांच में सहयोग करेंगे। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह नोटिस पुलिस आयुक्त सी वी आनंद द्वारा थिएटर में हुई घटनाओं के क्रम को दिखाने वाला एक वीडियो जारी करने के एक दिन बाद आया है।

इसे भी पढ़ें: Fateh Trailer Out | सोनू सूद और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर 'फतेह' का ट्रेलर रिलीज, खून-खराबा और फुल-ऑन एक्शन

'चरित्र हनन का सामना'

अभिनेता ने मीडिया की गहन जांच को भी संबोधित किया और विभिन्न राजनीतिक हस्तियों की आलोचनाओं का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मेरे बारे में बहुत सारी झूठी बातें कही जा रही हैं और मैं चरित्र हनन का सामना कर रहा हूं।" "मैं जनता से अपील करता हूं कि वे बेबुनियाद आरोपों में उलझने के बजाय तथ्यों पर ध्यान दें।"

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

प्रमुख खबरें

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi

द्वारका में 152 करोड़ रुपये से बनेगा राज्य अतिथि गृह Delhi Sadan