पाकिस्तान की इस हरकत से गुस्से में आया उत्तर कोरिया, मांगनी पड़ी माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

इस्लामाबाद।पाकिस्तान की राजधानी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब रखे होने की सूचना पर इस हफ्ते के शुरू में उत्तर कोरिया के दूतावास पर छापा मारा था। इसके बाद राजनयिक मिशन ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था और इसे विएना सम्मेलन का उल्लंघन करार दिया था। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने बृहस्पतिवार को दूतावास पर पुलिस के छापे के लिए माफी मांगी और इसे ‘गलतफहमी’ के कारण उपजी घटना बताया। उन्होंने कहा, “हम (उत्तर कोरियाई मिशन से) माफी मांगते हैं और जो भी हुआ गलतफहमी में हुआ।” उनकी टिप्पणी से कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया के दूतावास ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखकर कहा था कि इस्लामाबाद पुलिस ने विएना सम्मेलन का उल्लंघन किया है।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर