पुलिस ने पटना में राजद विधायक से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की, नकदी और दस्तावेज जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2025

पुलिस ने शुक्रवार को पटना में जबरन वसूली के एक मामले की जांच के तहत विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रीतलाल यादव और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पटना के एक बिल्डर की शिकायत के आधार पर यादव और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दानापुर एवं राजधानी में 11 जगहों पर छापेमारी की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसे पिछले कई दिनों से आरोपी से जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी वाले फोन आ रहे थे। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने संपत्ति से जुड़े कुछ दस्तावेजों में जालसाजी की है। शिकायतकर्ता पटना के खगौल इलाके में एक अपार्टमेंट का निर्माण कर रहा है।’’

‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत करते हुये पटना के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) शरत आर एस ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज करने और सक्षम अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद, पुलिस ने जनप्रतिनिधि के दानापुर परिसर और उसके सहयोगियों से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की।’’

शरत ने कहा, ‘‘सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।’’ यादव दानापुर विधानसभा सीट से राजद के विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।

World Cup: आंकड़ों में ब्राजील है प्रबल दावेदार, लेकिन क्या Haaland का मैजिक करेगा कमाल?

Kylian Mbappé के पेनाल्टी गोल से जीता France, World Cup क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नई कार का सपना होगा सच! Maruti की Grand Vitara पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का बंपर फायदा।