पंजाब से आतंकवाद की जड़े काटने में लगी सरकार? पुलिस की आतंकी लांडा और रिंदा के सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने रविवार को माफिया-आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा और हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से जुड़े लोगों के कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के कई जिलों में सुबह छह बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक एक साथ छापेमारी की गई। छापेमारी में दोनों माफिया के सहयोगियों से जुड़े सभी आवासीय और अन्य परिसरों की गहन तलाशी ली गई। विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए मजबूत पुलिस टीम को तैनात करने का निर्देश दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान के बॉलीवुड में 31 साल पूरे, लोगों का मनोरंजन करने को बताया ‘सबसे बड़ी उपलब्धि’

इस बीच, तरनतारन पुलिस ने रिंदा के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान कुल्ला गांव के रहने वाले अर्शदीप सिंह और उसके भाई वतनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल, विभिन्न बोर के 285 कारतूस, 100 ग्राम अफीम और 250 किलोग्राम ‘लाहन’ (शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कच्चा माल) भी बरामद किया।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें