मथुरा में यमुना में आत्महत्या के इरादे से कूदे व्यक्ति को पुलिस ने बचाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2025

मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र में पारिवारिक झगड़े के बाद 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने खुदकुशी के इरादे से यमुना में छलांग लगा दी, लेकिन एक राहगीर ने यह देख पुलिस को मदद के लिए बुलाया जिसके बाद उसे बचा लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, छलांग लगाने के बाद वह डर गया और खुद को बचाने के लिए तेजी से हाथ-पैर चलाने लगा। वृंदावन और मांट के बीच एक पुल के खंभे को पकड़कर मदद की गुहार लगाने लगा। वहां से गुजर रहे भूरा सिंह ने यह देख पुलिस को सूचना दी।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) तुरंत मौके पर पहुंचा और कांस्टेबल विशाल तोमर तथा चालक नरेश कुमार ने बिना समय गंवाए रस्सी के सहारे नदी में उतरकर सुंदर को बचा लिया। पुलिस द्वारा बचाए जाने के बाद, सुंदर ने उन्हें शुक्रिया अदा किया।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़