By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2022
उधमपुर। पुलिस ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जब्त किया और एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बसंतगढ़ इलाके में आईईडी जैसा करीब 15 किलोग्राम वजनी पदार्थ जब्त किया गया जो एक बेलनाकार वस्तु में रखा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को 300-400 ग्राम आरडीएक्स, 7.62 एमएम के सात कारतूस और पांच डिटोनेटर भी मिले हैं।