Brooklyn के अस्पताल में धारदार हथियार से लैस मरीज को पुलिस ने गोली मारकर ढेर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

न्यूयॉर्क शहर की पुलिस ने बृहस्पतिवार को ब्रुकलिन के एक अस्पताल के कमरे में खुद को बंद कर एक धारदार हथियार लहराने वाले व्यक्ति को गोली मारकर ढेर कर दिया। सहायक पुलिस प्रमुख चार्ल्स मिंच ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे ‘न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन ब्रुकलिन मेथोडिस्ट हॉस्पिटल’ में हुई।

करीब तीन मिनट से अधिक समय तक पुलिसकर्मियों ने उसे हथियार छोड़ने और दरवाजा खोलने का आदेश दिया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। मिंच ने बताया कि वह व्यक्ति हथियार के साथ पुलिसकर्मियों की ओर दौड़ा, जिसके बाद उन्होंने गोली चला दी। मिंच ने उस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की, सिर्फ इतना बताया कि उसे एक दिन पहले ही मरीज के रूप में अस्पताल में भर्ती किया गया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद