महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी मामले में थाना प्रभारी निलंबित, उपमुख्यमंत्री बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

By अनुराग गुप्ता | Jul 09, 2021

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी वाले मामले को लेकर योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि थानाप्रभारी और सीओ को निलंबित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लखीमपुर खीरी की घटना को निंदनीय बताया है। एक निजी चैनल के साथ बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी को बक्क्षा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: महिला के साथ बदसलूकी मामले में योगी सरकार पर बरसे अखिलेश, बोले- 2022 में भाजपा को उखाड़ फेकेगी जनता 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने की सरकार कोशिश करती रहती है। लेकिन बीते दिनों 1-2 जगह स्थिति खराब हुई थी। उन्होंने कहा कि असमाजिक तत्वों के साथ जुड़ाव रखने वाले कुछ लोगों ने हिंसा का सहारा लिया है।

पुलिस ने नहीं की मदद ! 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में रितु सिंह ने कहा कि मैं अपना नामांकन दाखिल करने गई थी, लेकिन उन्होंने मेरा नामांकन पत्र फाड़ दिया। वे मेरा पर्स लेकर भाग गए और मेरे कपड़े फाड़ दिए। पुलिस मौके पर थी और कुछ नहीं किया। ये रेखा वर्मा के गुंडे थे। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में चुनावी हिंसा को लेकर पप्पू यादव का अखिलेश पर तंज, कहा- आप से नहीं हो पाएगा 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को कई जगहों पर हिंसा और झड़प हुई। इसी बीच लखीमपुर खीरी की एक महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा का नकाब उतर गया है। समाजवादी पार्टी महिला के परिवार के साथ है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत