सिंगापुर में आपत्तिजनक वीडियो पर भारतीय मूल के भाई-बहन को पुलिस ने दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

सिंगापुर। चीनी समुदाय को निशाना बनाते हुए कथित तौर पर एक अपमानजनक वीडियो बनाने को लेकर सिंगापुर में भारतीय मूल की एक यूट्यूबर और उसके भाई को बुधवार को सशर्त चेतावनी दी गई। सशर्त चेतावनी पहली बार अपराध करने पर दी जाती है। इस चेतावनी की अवधि में अपराध दोहराने पर कार्रवाई की जाती है। 

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक प्रीति नायर और उसके भाई सुभाष नायर ने इस रैप वीडियो में चीनी समुदाय के खिलाफ फूहड़ भाषा का इस्तेमाल किया था। यह वीडियो 29 जुलाई को अपलोड किया गया था और इसे फेसबुक से हटाये जाने से पहले 40,000 से अधिक बार देखा जा चुका था। 

इसे भी पढ़ें: साल 2017 में एयर स्टीवर्डेस से छेड़खानी के मामले में भारतीय नागरिक दोषी करार

चैनल न्यूज एशिया की खबर में पुलिस के एक बयान के हवाले से कहा गया है, ‘‘यदि इस वीडियो की इजाजत दी गई, तो अन्य समुदायों को निशाना बनाने वाले आपत्तिजनक एवं अपमानजनक वीडियो को भी मंजूरी देनी होगी। पुलिस ने अटॉर्नी जनरल कार्यालय से परामर्श कर बुधवार को इन दोनों को 24 महीने की सशर्त चेतावनी दी।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Gyanesh Kumar के चलते बंपर वोटिंग के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं, फिर Vote Chori कैसे हो गयी?

West Bengal Police में बड़ा फेरबदल: STF आईजीपी और डीआईजी समेत 23 अधिकारियों का ट्रांसफर

Delhi में एकजुट दिखने वाले दल UP में आपस में लड़ रहे, INDIA Bloc की यह कैसी एकता है?

पिता को जेल भिजवाने के लिए CM Mohan Yadav को दी थी धमकी, Bhopal Police ने आरोपी को दबोचा