जम्मू में शांतिपूर्ण स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खुफिया सूचनाओं पर काम कर रही पुलिस: एडीजीपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2021

जम्मू। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने सोमवार को कहा कि जिन स्थलों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होने वाले हैं, उन सभी की सुरक्षा के पहले से ही प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं और पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खुफिया जानकारियों पर काम कर रही हैं। सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ कर रहे हैं। इसके अलावा, रात में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘कई खुफिया सूचनाएं मिल रही हैं..कुछ दिन पहले, हमने (राजौरी जिले के) थानामंडी में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। इसी तरह की और सूचनाएं मिल रही हैं और हम इन सूचनाओं पर काम कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,120 नए मामले सामने आए, 17 और लोगों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘हम सतर्क हैं और हमने रात में गश्त बढ़ा दी है। होटलों की जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है।’’ इस बीच, उधमपुर-रियासी रेंज के उप महानिरीक्षक मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने माता वैष्णो देवी तीर्थ सहित महत्वपूर्ण स्थानों में और उनके आस-पास सुरक्षा पुख्ता किए जाने का सोमवार को आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम