बर्खास्तगी नोटिस मिलने के कुछ दिनों बाद नागपुर में पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2025

सेवा से बर्खास्तगी का नोटिस मिलने के कुछ दिनों बाद एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने नागपुर शहर में ईवीएम रखने वाले स्ट्रांग रूम में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कलमना पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि हुडकेश्वर निवासी रोहनकर की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिसकर्मी के परिवार ने दावा किया कि 2024 की एक घटना से जुड़ा बर्खास्तगी नोटिस मिलने के बाद वह अवसादग्रस्त था।

उन्होंने बताया कि पिछले साल रोहनकर और हेड कांस्टेबल भूषण रामचंद्र बालखोड़े शहर के एक रेंस्तरा निमजे साओजी भोजनालय में हुए विवाद में शामिल थे। शराब के नशे में उन्होंने रेंस्तरा के मालिक पर हमला किया और घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस उपायुक्त रविंदर कुमार सिंघल ने उन्हें निलंबित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि बाद में दोनों को बहाल कर दिया गया और उन्हें ईवीएम स्ट्रांग रूम में ड्यूटी पर लगा दिया गया। हालांकि पिछले हफ्ते जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को नोटिस भेजा गया, जिसमें पूछा गया कि उन्हें सेवा से बर्खास्त क्यों न कर दिया जाए।

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। रोहनकर के परिवार ने पुलिस को बताया है कि बर्खास्तगी का नोटिस मिलने के बाद से वह अवसादग्रस्त था।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?