पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा कर रहे पुलिसकर्मी की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2022

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा के दौरान मंगलवार को एक पुलिसकर्मी की कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले के उपायुक्त मुहम्मद यासिर ने कहा कि सुबह प्रांत के पिशिन इलाके में पोलियो टीकाकरण टीम पर दो संदिग्ध आतंकवादियों ने हमला कर दिया। पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनातपुलिसकर्मी ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इस दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

भी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सरकार ने बलूचिस्तान के 19 जिलों में पांच दिवसीय पोलियो विरोधी अभियान शुरू किया है, जहां ग्रामीण इलाकों में उग्रवादी और धार्मिक चरमपंथी संगठन बच्चों को खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए किए जा रहे टीकाकरण के खिलाफ अभियान चलाते हैं। अफगानिस्तान, मोजाम्बिक और पाकिस्तान दुनिया के केवल तीन ऐसे देश हैं जहां अभी भी पोलियो वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल अब तक पाकिस्तान में पोलियो के 19 मामले सामने आए हैं।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी