मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों को मिल सकता है साप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री ने एक बार फिर की घोषणा

By दिनेश शुक्ल | Jan 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब पुलिसकर्मीयों को साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। राज्य के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने है कहा कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिये आगामी सत्र में विधिवत प्रस्ताव लाया जाकर अमली जामा पहनाया जायेगा। साप्ताहिक अवकाश मिलने से पुलिसकर्मी अपने घर-परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में वेब सीरीज तांडव पर बवाल, मंत्री ने लिखा पत्र मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति

इससे पहले प्रदेश के पूर्व  मुख्यमंत्री व तत्कालीन गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने पुलिसकर्मीयों को साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की थी तो वही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में भी इस तरह का प्रस्ताव आया था लेकिन दोनों ही बार इसको कोई अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। वही अब गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से पुलिसकर्मियों को सप्ताहिक अवकाश देने की बात कही है।  

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा