Mizoram Election 2023: पूरी तैयारी से मिजोरम के चुनावी रण में उतरें राजनीतिक दल, इतने सीटों पर होगी जंग

By अनन्या मिश्रा | Oct 05, 2023

इस साल के अंत तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस लिस्ट में सबसे कम सदस्यों वाली विधानसभा मिजोरम है। लेकिन मिजोरम विधानसभा का महत्व काफी ज्यादा है। यह वजह है कि मिजोरम में बीजेपी और कांग्रेस दोनों अभी से पूरी तैयारी के साथ रण में उतर चुके हैं। बता दें कि 17 दिसंबर को पूर्वोत्तर के इस राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। साल 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी ने कुल 40 में से 26 सीटों पर चुनाव जीता था। वहीं एमएनएफ के साथ बीजेपी ने गठबंधन किया था और एक सीट पर जीत हासिल की थी।

साल 2018 से पहले सत्ता में रही कांग्रेस के खाते में सिर्फ 5 सीटें आईं। वहीं अगर वोट परसेंट की बात करें तो MNF को कुल 2 लाख 38 हजार 168 वोट मिले थे। इस पार्टी को कुल 37.7 प्रतिशत मत मिले थे, तो वहीं कांग्रेस पार्टी को 1,89,404 वोट मिले थे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत 29.98 रहा था। जोरम पीपल्स मूवमेंट को 1,44,925 वोट मिले और उसका मत प्रतिशत 22.9 था। बीजेपी को 51,087 वोट मिले थे और इस पार्टी का मतदान प्रतिशत 8.09 था।

इसे भी पढ़ें: History of Mizoram: भारत के सबसे छोटे राज्यों में गिना जाता है मिजोरम, जानिए इस राज्य का इतिहास

चुनाव से जुड़ी खास जानकारी

मिजोरम के आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 38 लाख वोटर वोट डालेंगे। 

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या 32 लाख से ज्यादा रहेगी।

इस साल के विधानसभा चुनाव में राज्य के 18-19 आयु वर्ग के 40,934 मतदाता अपना पहला वोट डालेंगे।

इस साल विधानसभा चुनावों में 100 साल से ज्यादा उम्र के कुल 615 लोग वोट डालेंगे

बता दें कि 1276 बूथों में 95 बूथों का प्रबंधन महिलाओं की तरफ से किया जाएगा। वहीं 11 बूथों का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी कार्यकर्ताओं की तरफ से किया जाएगा। 

वोटर्स की मदद के लिए मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर, शौचालय, पीने का पानी और मतदान स्वयंसेवक जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास