राजनीतिक दलों ने वायुसेना की तारीफ की, भाजपा बोली- मोदी ने दिखाया दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

नयी दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत की कार्रवाई के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने वायुसेना की जमकर तारीफ की तो भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक इच्छाशक्ति से यह अंतर दिखा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायुसेना के पायलटों को सलाम किया। भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा, ‘‘हमारे जवानों की शहादत का दर्द महसूस करने और आक्रोशित होने वाले हर भारतीय को आज की सुबह राहत और प्रसन्नता मिली। इस अभियान के लिए हम वायुसेना को सलाम करते हैं। हमारे सुरक्षा बल विश्वस्तरीय हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री और टीम की राजनीतिक इच्छाशक्ति है जिसने फर्क डाला है।’’ कार्रवाई वाला बालाकोट पीओके में है या खैबर पख्तूनख्वाह में है, इसको लेकर चल रही अटकलों पर माधव ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वाह वाले बालाकोट में आतंकी शिविरों को नष्ट किया है।

इसे भी पढ़ें: वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के 200 से 300 आतंकियों का किया खात्मा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वायुसेना की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वायुसेना का मतलब बेहतरीन योद्धा। जयहिंद।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘वायुसेना के हवाई हमले पाकिस्तान और आतंकवादियों को बहुत जरूरी संदेश दिया है- यह मत सोचिए कि आप पुलवामा हमले जैसी हरकत करेंगे और बच जाएंगे। वायुसेना के जवानों को शाबासी देता हूं और इस कार्रवाई के प्रति पूरा समर्थन जताता हूं।’’ दरअसल, भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बमबारी की। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के ठीक 12 दिन बाद की गई है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल