BRICS Gala Dinner में Veg Menu पर छिड़ा सियासी संग्राम, Rahul Gandhi ने Kiren Rijiju को दिया कड़ा जवाब

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2026

ब्रिक्स (BRICS) गाला डिनर के मेन्यू को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिनिधियों को परोसे गए पूरी तरह शाकाहारी खाने को लेकर सरकार पर परोक्ष रूप से तंज कसा। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म X (पहले ट्विटर) पर 'छोले-भटूरे' की फ़ोटो शेयर करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर इशारों-इशारों में तंज कसा और बताया कि 80 प्रतिशत भारतीय मांसाहारी हैं। वे भारत मंडपम में ब्रिक्स (BRICS) समिट के नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित डिनर में पूरी तरह से शाकाहारी मेनू रखे जाने का ज़िक्र कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद ने कहा जानकारी के लिए बता दें कि 80% भारतीय मांसाहारी हैं। भारतीय मांसाहारी खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। और मेरी बहन के छोले-भटूरे भी।

इसे भी पढ़ें: हाथ मिलाया, मुस्कुराए और फिर साथ किया नाश्ता... Rahul Gandhi की Anwar Ibrahim से मुलाकात क्यों चर्चा में?

ब्रिक्स गाला डिनर का मेन्यू

सरकार के अनुसार, ब्रिक्स गाला डिनर में स्टार्टर के तौर पर 'खांडवी मिल' (बेसन का स्टीम्ड रोल) और 'खुम्ब गलौटी' (पुदीने के पर्ल्स के साथ पैन-ग्रिल्ड मशरूम कबाब) परोसे गए। मेन कोर्स में 'पनीर लबाबदार', 'गुच्छी मार्मिक' (हिमालयन मोरेल मशरूम और नरम शतावरी) और 'गाजर-बीन पोरियाल' शामिल थे। डिनर में परोसी गई अन्य चीज़ों में 'थक्कली बेले सारू' (हल्का दाल का सूप), मिलेट पुलाव, चुकंदर का रायता और कई तरह की भारतीय रोटियां शामिल थीं। डेज़र्ट में 'ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी' और 'शहतूत फिरनी' शामिल थे। गाला डिनर के दौरान भारत और ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों के 100 से ज़्यादा कलाकारों के समूह ने अपनी परफॉर्मेंस दी।

प्रमुख खबरें

Share Market में कम होगा अचानक उतार-चढ़ाव, SEBI के नए ट्रेडिंग नियमों से मिलेगी स्थिरता

BRICS में PM Modi की वैश्विक चुनौतियों पर चेतावनी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख समाचार

मैन्युफैक्चरिंग और महंगे शेयरों से डरे Foreign Investors, आखिर क्यों भारतीय बाजार से कतरा रहे हैं निवेशक?

Tripura में बांग्लादेश सीमा पर Smart Border परियोजना का अध्ययन शुरू, CM Manik Saha ने दी जानकारी