पंजाब में कम नहीं हो रही कांग्रेस के अंदर की सियासी हलचल, अमरिंदर ने अचानक बदली लंच की जगह

By अंकित सिंह | Jul 01, 2021

पंजाब में कांग्रेस के अंदर उथल-पुथल कम होती नजर नहीं आ रही है। एक ओर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने की कवायद आलाकमान की ओर से जारी है। तो दूसरी ओर अमरिंदर सिंह की ओर से लंच पॉलिटिक्स खेला जा रहा है। सिद्धू पिछले 2 दिनों से दिल्ली में डटे हुए हैं। तो वही अमरिंदर विधायकों को एकजुट करने की कोशिश में हैं। पंजाब की राजनीति खासकर कांग्रेस के अंदर की राजनीति लगातार करवट ले रही है। माना जा रहा है कि आलाकमान ने सिद्धू को मना लिया है। वहीं, कैप्टन अमरिंदर इसके बाद विधायकों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: डिजिटल इंडिया के 6 वर्ष पूरे, PM मोदी बोले- यह 21वीं सदी में सशक्त होते भारत का जयघोष है

सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह किसी भी कीमत पर नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा पद देने के पक्ष में नहीं है। वह सिद्धू को ज्यादा महत्व भी नहीं देना चाहते हैं। देखना होगा कि ऐसे में पंजाब में कांग्रेस के भीतर के राजनीतिक किस करवट लेती है। लेकिन नजर इस बात पर भी होगी कि विधायकों और नेताओं के जमावड़े से कैप्टन अमरिंदर सिंह आलाकमान को क्या संदेश देते हैं।

प्रमुख खबरें

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर

FIFA World Cup में फिर टूटा Morocco का दिल, Mbappé-Dembélé के गोल से France ने 2-0 से रौंदा