अंबेडकर को लेकर नहीं थम रहा सियासी संग्राम, रवि शंकर प्रसाद बोले- नाटक कर रही है कांग्रेस

By अंकित सिंह | Dec 23, 2024

संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका हौ लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक थम नाम रहा है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष भाजपा पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वहीं भाजपा की ओर से पलटवार भी किया जा रहा है। इन सबके बीत पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी विपक्ष पर तगड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देशभर में कुछ नाटक कर रही है। अंबेडकर जी के प्रति बहुत प्यार उमड़ गया है। प्रेस वार्ता कर रहे हैं। 

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी, ये पाखंड बंद करो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रशंसा करना एक खोखले नाटक के अलावा और कुछ नहीं है। कांग्रेस के पिछले कार्य उनके वर्तमान रुख के बिल्कुल विपरीत हैं। पार्टी ने उन्हें संविधान सभा से बाहर कर दिया, चुनावों में हराया और उन पर कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने का दबाव डाला। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से भी वंचित कर दिया गया, जो बाद में भाजपा सरकार ने उन्हें प्रदान किया था। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी अब राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उनकी विरासत का इस्तेमाल कर रही है।

इसे भी पढ़ें: 5 साल में दिल्ली के लिए आपने क्या किया? BJP के आरोप पर केजरीवाल का पलटवार

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी के करीबी एक शीर्ष कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में हुए शारीरिक हमले के मामले पर कहा है कि "डॉ. अंबेडकर की विरासत का सम्मान करने की हमारी लड़ाई में यह सम्मान का बिल्ला है"! अजीब! यह कैसा झूठ का जाल है! कांग्रेस धोखेबाज और नाटकीय नेताओं की पार्टी के अलावा कुछ नहीं है।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा