'भाजपा के खिलाफ राजनीतिक तापमान', Akhilesh Yadav बोले- मोदी सरकार में बढ़ी महंगाई और गरीबी

By अंकित सिंह | May 29, 2024

उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि 10 साल में बीजेपी की हर बात झूठी निकली, हर वादा झूठा निकला। जब किसान देखता है 10 साल में उसको लाभ नहीं दे पाई सरकार, हमारे किसानों को संकट में डाल दिया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक हुआ नहीं है, जानबूझकर पेपर लीक कराया है। नौजवानों को कहना चाहता हूं इन्होंने रिकॉर्ड बनाया नौकरी ना देने का तो वहीं INDIA गठबंधन रिकॉर्ड बनाएगा नौकरी देने का।

उन्होंने कहा कि आपने अखबार में पढ़ लिया होगा, जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है उन्हें दिल की बीमारी हो सकती है, वैक्सीन वाले कहते हैं हम वैक्सीन वापस ले लेंगे, जो शरीर में चली गई वो कैसे वापस लेंगे? अब तो यह भी जानकारी हो गई होगी कि वैक्सीन कंपनी से चंदा वसूल लिया। यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने ईडी, सीबीआई, आईटी का डर दिखा कर के बड़ी बड़ी कंपनियों से हजारों करोड़ रुपए चंदा वसूला। इलेक्टोरल बॉन्ड की वसूली से ही इतनी महंगाई बढ़ गई है, हम दवाई लेने जाते हैं दवा भी महंगी कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: Patna Sahib Lok Sabha Seat: क्या BJP के गढ़ में कांग्रेस लगा पाएगी सेंध, रविशंकर प्रसाद से अंशुल अविजीत का मुकाबला

उन्होंन कहा कि हमने बिजली का कारखाना बनाया, बिजली के कारखाने से लेकर के और जो सुविधाएं हो सकती हैं एंबुलेंस की वो सब दी हैं। जितना समाजवादियों ने बनाया उसके आगे कोई भी काम इस सरकार ने नहीं किया है। दुद्धी विधानसभा में अखिलेश ने कहा कि कभी कभी मैं सोचता हूं ये बोरी की चोरी बीजेपी वाले कहां से सीख कर आए हैं। वो सीखी है पारले जी के बिस्किट पैकेट से, जैसे जैसे महंगाई बढ़ी, पैकेट छोटा हो गया। उन्होंने कहा कि जबसे चुनाव शुरू हुआ है लगातार गर्मी बढ़ती चली जा रही है, 50 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है, मैं समझता हूं राजनीतिक तापमान भाजपा के खिलाफ दिखाई पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

भारत में होगा ICC Womens Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

Messi vs Ronaldo की ऐतिहासिक बहस, आंकड़ों के चक्रव्यूह में कौन है International Football का असली किंग?

Karan Singh ने की Himalayan Authority के गठन की मांग

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 15 साल बाद रोहणी नक्षत्र में मनेगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव