Tirupati Temple Laddus: क्षमा अनुष्ठान पर सियासी बवाल जारी, जगन मोहन को नोटिस दे सकती है पुलिस

By अभिनय आकाश | Sep 27, 2024

वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी को तिरुमाला हिल्स स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में उनके दौरे से पहले निषेधाज्ञा का उल्लंघन न करने के लिए पुलिस द्वारा नोटिस जारी किए जाने की संभावना है। पार्टी के कई सदस्यों को जिला पुलिस ने पुलिस अधिनियम की धारा 30 का उल्लंघन न करने के लिए नोटिस जारी किया था। धारा 30 सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों को नियंत्रित करती है और प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर 'गोमांस की चर्बी' के इस्तेमाल को लेकर विवाद के बाद तिरुपति मंदिर के पास इसे लागू किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस जगन मोहन रेड्डी को रेनीगुंटा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद भी नोटिस जारी कर सकती है, क्योंकि ऑनलाइन संदेश फैलाए जा रहे हैं जिसमें पार्टी सदस्यों से एकजुटता दिखाने के लिए तिरुपति में स्थानों पर एकत्र होने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: जगन रेड्डी के 'क्षमा अनुष्ठान' पर बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा- तिरुमाला मंदिर में प्रवेश से पहले अपना धर्मा करें घोषित

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष बी. करुणाकर रेड्डी ने कहा कि उन्हें और पार्टी के कई अन्य नेताओं को पुलिस ने नोटिस जारी किया है, लेकिन वह सात सदस्यों के साथ मंदिर में जाने के हकदार हैं। टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि हमारे कुछ नेताओं को आधी रात को बाहर न आने का नोटिस दिया गया। अगर अधिकारी जगन मोहन रेड्डी से घोषणापत्र देने के लिए कहते हैं तो यह पागलपन के अलावा कुछ नहीं है, क्योंकि उन्होंने त्योहारों के दौरान कई बार भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को रेशमी वस्त्र चढ़ाए हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर? Gulf संकट के बीच Iran बोला- भारतीय मित्र सुरक्षित हाथों में

IRGC की America को खुली चुनौती, बोला- हमारी Missile और Drone की गिनती में गलती कर रहे Trump

West Asia संकट में MEA का बड़ा एक्शन, Armenia-Azerbaijan के रास्ते 1200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

Amravati पर Parliament की फाइनल मुहर, CM Naidu बोले- यह ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण है