गंगवार के बयान पर सियासत जारी, कांग्रेस ने सरकार से कहा- नीति स्पष्ट करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर भारत के युवाओं के रोजगार के ‘योग्य नहीं होने’ संबंधी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के बयान को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि इस बयान के लिए गंगवार माफी मांगें या फिर यह स्पष्ट करें कि यह नरेंद्र मोदी सरकार की नीति है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश में रोजगार मंत्री की यह जिम्मेदारी होती है कि रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। लेकिन अगर देश का श्रम एवं रोजगार मंत्री यह कहे कि देश के युवा नकारा हैं तो फिर क्या कहेंगे?’’

इसे भी पढ़ें: संतोष गंगवार ने कुछ गलत नहीं कहा, बस कहने का उनका तरीका गलत था

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज भारत के जीडीपी के विकास की दर पाकिस्तान से नीचे चली गई है और रुपया बांग्लादेश की मुद्रा टका से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। यह हालत हो गई है। लगता है कि सरकार का नेतृत्व आर्थिक संकट को गंभीरता से नहीं ले रहा है। सरकार सिर्फ बयानबाजी, भाषण और विज्ञापन में लगी है।’’ गौरतलब है कि गत शनिवार को गंगवार ने कहा कि देश में रोजगार के अवसरों की कोई कमी नहीं है लेकिन उत्तर भारत में आने वाले नियोक्ताओं की शिकायत है कि रिक्तियां भरने के लिये “योग्य लोगों” की कमी है। गंगवार के इस बयान पर विपक्षी नेताओं ने पलटवार किया। विपक्ष ने उन पर उत्तर भारत के लोगों के अपमान का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश