बंगाल में संदेशखालि पर गरमाई सियासत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार घायल, ले जाया गया अस्पताल

By अंकित सिंह | Feb 14, 2024

पश्चिम बंगाल में संदेशखालि पर सियासत गर्म हो गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार घायल हो गए है। पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया और पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिसकर्मी मजूमदार को वापस उसी होटल में ले जाने की कोशिश कर रहे थे जहां से वह निकले थे। उन्हें पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया जा रहा है। इससे पहले मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बशीरहाट और कई अन्य स्थानों पर हिंदुओं को गुप्त रूप से प्रार्थना करनी पड़ती है। दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को ममता बनर्जी पहले ही रोक चुकी हैं, एक बार तारीख भी बदल चुकी हैं। ये है ममता बनर्जी की गंदी राजनीति है। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: पश्चिमी मिदनापुर में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित, जांच के आदेश

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हमारी जनजातीय बहनों (खासकर हिंदू बहनों) के साथ टीएमसी के गुंडे दिनदहाड़े शोषण और बलात्कार कर हैं और सूबे की मुख्यमंत्री मूकदर्शक बनी हुई हैं, ये बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ममता सरकार बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है। पश्चिम बंगाल में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जंगलराज लोगों के उत्पीड़न और शोषण का बेशर्म अड्डा बन गया है। हमारी बहनों के साथ बलात्कार और दुर्व्यवहार हो रहा है, लेकिन ममता दीदी मूकदर्शक बनकर खड़ी हैं! टीएमसी के गुंडों के 'टेप' से ममता का मुंह बंद है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा