औरंगाबाद को लेकर महाराष्ट्र में सियासत तेज, CM उद्धव ने केंद्र को लिखा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2021

मुंबई। औरंगाबाद शहर का नाम बदलने को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाईअड्डा रखने के संबंध में जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करने की बुधवार को केंद्र से अनुरोध किया। ठाकरे ने इस मांग को लेकर नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में पुरी को औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखे जाने से संबंधित राज्य मंत्रिमंडल के फैसले से अवगत कराया। संभाजी, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार में शामिल शिवसेना लंबे समय से औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर संभाजी नगर रखने की मांग कर रही है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि वह ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर