अरुणाचल में विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश : PM Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत को विकास की राजनीति को मिला स्पष्ट जनादेश करार दिया और कहा कि राज्य के विकास के लिए उनकी पार्टी और भी अधिक उत्साह के साथ काम करती रहेगी। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। पार्टी ने 60-सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लिया संज्ञान

सिक्किम विधानसभा चुनाव में एसकेएम ने 32 में से 31 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को महज एक ही सीट मिल सकी। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं आने वाले समय में सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ काम करने की आशा करता हूं। मोदी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी सिक्किम के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में हमेशा आगे रहेगी।

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप