Ram Mandir के उद्घाटन को लेकर शुरू हुई राजनीति, विपक्ष ने कहा- पीएम मोदी को बुलाने की क्या जरूरत?

By अंकित सिंह | Oct 26, 2023

22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन के लिए केवल पीएम मोदी को ही निमंत्रण क्यों दिया गया है, विपक्षी नेताओं ने गुरुवार को सवाल किया कि क्या यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक पार्टी कार्यक्रम बन जाएगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने पूछा कि क्या सिर्फ एक ही पार्टी को निमंत्रण भेजा जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, "क्या यह अब एक पार्टी कार्यक्रम बन गया है? भगवान सबके हैं। हर पार्टी को निमंत्रण मिलना चाहिए था। उन्हें कम से कम यह स्पष्ट करना चाहिए था कि सभी को आमंत्रित किया जाएगा। मुझे ऐसा कोई बयान नहीं मिला है।" 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh में बोले Amit Shah, बघेल सरकार ने जनता के साथ की वादाखिलाफी, पैसा लूट कर दिल्ली दरबार में पहुंचाया

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि एक ऐतिहासिक क्षण है, लंबे समय के बाद यह राम मंदिर बन रहा है इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उम्मीद है जिन्होंने इसकी शुरूआत की थी उन सभी को इसमें निमंत्रण दिया जाएगा। शिवसेना का भी इस संघर्ष में काफी योगदान रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि क्या राम मंदिर भाजपा का है? यह हमारे देश में हर किसी का है। यह हमारे सनातन धर्म का एक बहुत बड़ा प्रतीक है। मुझे बहुत खुशी है कि राम मंदिर आखिरकार बन रहा है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या मंदिर में राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम की मूर्ति रखने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया और कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वह इस तरह के ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनेंगे।

प्रमुख खबरें

AAP में साइडलाइन हुए Raghav Chadha? पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ Security, क्या हैं इसके मायने?

KKR की लगातार हार से निराश कप्तान Ajinkya Rahane, फ्लॉप खिलाड़ियों को दी चेतावनी

Arvind Kejriwal का गंभीर आरोप- Judge के बच्चों को केस देते हैं CBI के वकील, मुझे न्याय कैसे मिलेगा?

MSU Student Vulgar Dance Video | कैंपस में संस्कार के नाम पर अश्लील डांस? वडोदरा में बॉलीवुड गाने पर छात्रा की परफॉर्मेंस ने मचाया बवाल, अब आंसुओं के साथ मांगी माफी!