Jammu-Kashmir में आतंकी हमला को लेकर शुरू हुई राजनीति, खड़गे ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, राहुल ने जताया दुख

By अंकित सिंह | Jun 09, 2024

पुलिस और अधिकारियों ने कहा कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में दस लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हो गए। हमले के बाद बस खाई में लुढ़क गई। पुलिस ने बताया कि घटना शाम 6:10 बजे हुई जब आतंकवादियों ने रियासी के शिव खोरी मंदिर से कटरा लौट रही बस पर गोलीबारी की। इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में कहा कि यहां तक ​​कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी एनडीए सरकार शपथ ले रही है और कई देशों के प्रमुख देश में हैं, तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर एक कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में कम से कम 10 भारतीयों की जान चली गई है। 

इसे भी पढ़ें: UP में जीत से गदगद कांग्रेस, 11 से 15 जून तक राज्य में निकालेगी धन्यवाद यात्रा, पहुंचाएगी राहुल-प्रियंका का संदेश

राहुल गांधी ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में, शिवखोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमला अत्यंत दुखद है। यह शर्मनाक घटना जम्मू-कश्मीर के चिंताजनक सुरक्षा हालातों की असली तस्वीर है। उन्होंने कहा कि मैं सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की आशा करता हूं। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट खड़ा है। शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही 53 सीटों वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई। यह घटना पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर हुई। रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘10 तीर्थयात्री की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।’’ यह हमला क्षेत्र में हिंसा में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाता है। राजौरी और पुंछ जैसे पड़ोसी क्षेत्रों की तुलना में रियासी जिला आतंकवादी गतिविधियों से अपेक्षाकृत अछूता रहा है।

प्रमुख खबरें

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया