उमर अब्दुल्ला ने डीडीसी चुनाव के नतीजों को भाजपा के लिए आंख खोलने वाला बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के नतीजों और रुझानों को भाजपा और उसकी प्रॉक्सी राजनीतिक पार्टी के लिए आंख खोलने वाला बताया और कहा कि लोगों ने राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त करने के फैसले को खारिज कर दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर ने कहा कि नतीजे और रुझान गुपकर (गठबंधन) के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और वे उस ‘दृष्टिकोण’ का समर्थन करते हैं कि पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने तथा इसे केंद्रशासित प्रदेश में बदलने की को लोगों ने स्वीकार नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें: DDC चुनाव: जेल में बंद PDP के युवा नेता वहीद पारा जीते, महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर जताई खुशी 

केंद्र ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त कर दिया था और इसे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। गुपकर के उम्मीदवार 71 सीटों पर आगे चल रही है और अब तक 25 सीटों पर जीत चुके हैं जबकि भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक आठ सीटें जीती हैं। कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अब तक चार सीटों पर जीत हासिल की है। गुपकर जम्मू कश्मीर के सात राजनीतिक दलों का गठबंधन है जिसमें नेकां और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी