पोलार्ड को विश्व कप में गेल के अच्छे प्रदर्शन का यकीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2021

दुबई| वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को विश्वास है कि आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल आगामी टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वेस्टइंडीज को 23 अक्टूबर को पहले मैच में इंग्लैंड से खेलना है।

इसे भी पढ़ें: आईसीसी पर निर्भरता कम करने की जरूरत: रमीज राजा

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने विश्व कप, टी20 विश्व कप और दुनिया भर में टी20 क्रिकेट में जो कुछ किया है, उसकी व्याख्या करने के लिये शब्द नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह 97 रन दूर है लेकिन वह इस बारे में नहीं सोच रहा होगा। उसका और हमारा मुख्य लक्ष्य टी20 विश्व कप जीतना है। वह इसी के बारे में सोच रहा होगा। हमें विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।’’

आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेआफ में नहीं पहुंच सकी लेकिन पोलार्ड के लिये यह सत्र ‘अच्छा अनुभव’ रहा। उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह अच्छा था। खासकर उन सभी खिलाड़ियों के लिये जो विश्व कप खेल रहे हैं।उन्हें यूएई के हालात में खेलने का अनुभव मिला।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत