MI कप्तान ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, कहा- 'भारतीय टीम में चयन को बेताब हैं ये खिलाड़ी'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2020

अबुधाबी। मुंबई इंडियंस के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आईपीएल के मैच में शानदार पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उसके भीतर भारत के लिये खेलने की जबर्दस्त इच्छा है। सूर्यकुमार का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ। इसे भुलाकर उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 45 गेंद में नाबाद 79 रन बनाकर मुंबई को पांच विकेट से जीत दिलाई। पोलार्ड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यादव की पारी काफी उपयोगी थी। हम हमेशा शीर्ष तीन या चार बल्लेबाजों में से एक की बात करते हैं जो हमारे लिये पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें: बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ बार्तोमेयु ने दिया इस्तीफा, मेस्सी के साथ चल रहे थे मतभेद

सूर्यकुमार ने यह कई बार किया है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह हमेशा अच्छा खेलना चाहता है और एक बार फिर उसने अपनी ‘क्लास’ दिखाई है। वह भारत के लिये खेलने को बेताब है और लगातार अच्छा खेल रहा है।वह इतना ही कर सकता है।’’ पोलार्ड ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ एक समय तो लगा था कि वे 190 . 200 रन बना लेंगे लेकिन हमने बेहतरीन वापसी की। आरसीबी को 164 रन पर रोकना सराहनीय रहा। बुमराह, बोल्ट, कृणाल सभी ने अच्छी गेंदबाजी की। यह जीत टीम प्रयासों का नतीजा रही।

प्रमुख खबरें

Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 64 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर ग्रामीण समेत 24 जिलों को मिले नए SP

Operation Epic Fury की रफ्तार तेज! Iran का मुख्य तेल टर्मिनल Kharg Island तबाह, Donald Trump बोले- ईरान अब घुटनों पर है

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: अब होटल, रेस्तरां और संस्थानों को भी मिलेगा तत्काल PNG कनेक्शन

Missile Attack on US Embassy | बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, हेलीपैड को बनाया निशाना, धुएं के गुबार से दहला परिसर- इराक का दावा