राजस्थान के चार जिलों में पंचायत समिति चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2021

जयपुर। राजस्थान के बारां, कोटा, गंगानगर और करौली जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान बुधवार को हो रहा है जहां सुबह दस बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतदान बुधवार सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और सुबह 10बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रवक्ता के अनुसार मतदान शाम 5.30 बजे तक होगा। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए आवश्यक सभी व्यवस्था की हैं।

इसे भी पढ़ें: एक और भारतीय ने जमाया विदेशी कंपनी में अपना सिक्का,भारतीय मूल की लीना नायर बनी फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शैनल की ग्लोबल सीईओ

उल्लेखनीय है कि चार जिलों की जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पहले चरण में 12 दिसंबर को 64.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था। तीसरे चरण के लिए 18 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिए चुनाव 24 दिसंबर को होगा।

प्रमुख खबरें

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal

Thailand अधिकारियों ने Asian Games में जताई नाराजगी, खिलाड़ियों के लिए खुद करने पड़े इंतजाम

Sensex 1,247 अंक टूटा, Nifty पांच महीने के निचले स्तर पर बंद