भाजपा के इशारे पर मतदान प्रक्रिया को तीन महीने तक खींचा गया: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

खानाकुल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के समय पर सवाल खड़े किए और दावा किया कि भाजपा के इशारे पर मतदान प्रक्रिया को तीन महीने तक खींचा गया। हुगली जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि देश के इतिहास में चुनाव कभी इतने लंबे समय तक नहीं हुए। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारा दुर्भाग्य है कि लोकसभा चुनाव काफी गर्मी के मौसम में हो रहा है। अब काफी गर्मी हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने केंद्रीय बल पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- भाजपा के लिए कर रहे हैं काम

गर्मी से लड़ते हुए लोगों को मतदान करना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले वर्ष हमने (पश्चिम बंगाल सरकार) पंचायत चुनाव मार्च तक खत्म कर लिए थे। लेकिन उन्होंने आम चुनावों को मई तक खींचा है।’’ उन्होंने दावा किया कि आम चुनावों की योजना इस तरह बनाई गई कि भाजपा नेताओं के उपयुक्त हो। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं। इसका कार्यकम इस तरह से बनाया गया है कि भाजपा नेता चुनाव प्रचार के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना