यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी, पंजाब की 117 सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला

By अनुराग गुप्ता | Feb 20, 2022

उत्तर प्रदेश में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही कतारें लगने लगी हैं जो शाम 6 बजे तक दिखाई देंगी। जबकि 10 मार्च को पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणाम सामने आएंगे, जिसमें स्पष्ट होगा कि किसकी किस्मत रंग लाई और किसे जनता के बीच में विश्वास बढ़ाने की अभी और ज्यादा जरूरत है।

उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण में 16 जिलों की इन सीटों पर मतदान जारी है। जिनमें हाथरस, सादाबाद, सिकंदरा राऊ, टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, एटा, मारहरा, जलेसर, मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, कायमगंज, महाराजपुर, घाटमपुर, मढ़ौगढ़, कालपी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर, गरौथा, ललितपुर, महरौनी, हमीरपुर, राठ, अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमॉपुर, पटियाली, अलीगंज, जसवंतनगर, इटावा, भरथना, बिधूना, दिबियापुर, औरैया, रसूलाबाद, अकबरपुर-रानिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महोबा और चरखारी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों के शासन में बुंदेलखंड में कट्टे बनते थे, अब मिसाइल बनने जा रही: अमित शाह

UP के इन नेताओं की किस्मत लगी दांव पर

उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण के मतदान में करहल सीट पर सभी की निगाहें हैं। क्योंकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल की किस्मत दांव पर लगी है। इसके अतिरिक्त शिवपाल यादव, सतीश महाना, असीम अरुण इत्यादि की किस्मत भी ईवीएम में कैद होने वाली है।

पंजाब के मुख्य उम्मीदवार

पंजाब में 93 महिलाओं समेत कुल 1,304 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसकी किस्मत ईवीएम में कैद होना शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि चुनावी मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Hathras Case: Allahabad High Court ने दिए पीड़ित परिवार को घर और नौकरी देने के निर्देश

Indian bowlers हुए बेअसर, Dinusha के शतक ने 2-0 का सपना तोड़ा, फिर भी Series भारत के नाम

Supreme Court में राजनीतिक दलों के Cash Donation प्रावधान पर 31 अगस्त को होगी सुनवाई

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च