मध्य प्रदेश : चुनाव कार्य में लगे सरकारी कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बृहस्पतिवार को चुनाव कार्य में लगे एक सरकारी कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि करीब 40 साल के मनीराम कांवरे एक पॉलिटेक्निक कॉलेज से चुनाव संबंधी सामग्री लेने के बाद मंडला (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र के बिछिया जा रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के गोड्डा में पुलिस की गोलीबारी में एक आदिवासी की मौत

उन्होंने बताया कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से कांवरे की मौत हो गई। राजन ने कहा, ‘‘हमने मंडला में आदिवासी विभाग के अधिकारियों को कांवरे की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया है।’’ लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मंडला सीट पर मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला