प्रदूषण पर एक्शन तेज! दिल्ली में बिना PUC वाहनों के 4.87 लाख से अधिक चालान कटे

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने इस साल अक्टूबर तक वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र के बिना वाहन चलाने पर 4.87 लाख से ज़्यादा वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया, जबकि 2024 में इसी अवधि के दौरान यह संख्या 3.78 लाख थी, जो 20 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि को दर्शाता है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दिल्ली यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, यह अभियान ऐसे समय में चलाया जा रहा है जब राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'खराब से गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली लौटेंगे मंगोलिया में फंसे 228 यात्री, एअर इंडिया भेजा विशेष विमान

यातायात पुलिस के सूत्रों ने बताया कि व्यापक प्रवर्तन के बावजूद, केवल 10 प्रतिशत उल्लंघनकर्ताओं ने ही अपना जुर्माना अदा किया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रदूषण नियंत्रण नियमों (PUC) उल्लंघन पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, यातायात पुलिस ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के क्रियान्वयन में तेज़ी ला दी है और 14 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) के बिना वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के 46,921 चालान जारी किए हैं।

प्रमुख खबरें

SRH का Orange तूफान, Ishan-Klaasen ने Chennai को धोया, Playoffs का टिकट पक्का।

Pakistan पर क्लीन स्वीप का खतरा, Test Series में इतिहास रचने से 3 विकेट दूर Bangladesh

Afghanistan Series: Team India में Shubman Gill युग की शुरुआत, रोहित-विराट की वापसी

UFC स्टार Pooja Tomar का बड़ा बयान- सही सपोर्ट मिले तो MMA में दुनिया पर राज करेगा India