पोम्पिओ बोले- ट्रंप महाभियोग मामले में विदेश मंत्रालय करेगा कानून का पालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही में विदेश मंत्रालय कानून का पालन करेगा। पोम्पिओ यूनान की यात्रा पर हैं। उन्होंने संवाददताताओं को बताया कि उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार रात कांग्रेस को एक पत्र भेजा है और कांग्रेस की एक समिति द्वारा मांगे गए दस्तावेज के संबंध में विदेश मंत्रालय ने ऐसा किया।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट हाउस सलाहकार जैरेड कुशनर शीर्ष सम्मान पाने के हकदार: मेक्सिको न्यायाधीश

पोम्पिओ ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि निश्चित रूप से हम वह हर चीज करेंगे जिसे कानूनी रूप से करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य रह चुका हूं, अनुच्छेद एक के पास कुछ निश्चित शक्तियां हैं, और अनुच्छेद दो में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की रक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई।

इसे भी पढ़ें: मूर्ख व्यक्ति हैं सीनेटर मिट रोमनी, उनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाए: ट्रंप

हालांकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस समिति में कई ऐसी जाचें हुई हैं जिनमें विदेश मंत्रालय की कर्मचारियों को परेशान किया गया, क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर कर्मचारियों से संपर्क किया और दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की। ये दस्तावेज विदेश मंत्रालय के हैं और आधिकारिक अमेरिकी सरकार के रिकॉर्ड हैं। पोम्पिओ से जब ट्रंप के खिलाफ जांच के औचित्य के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इसमें राजनीति शामिल है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.

Liverpool ने डिफेंस मजबूत करने की तैयारी की, जेरेमी जैकेट पर चेल्सी को पछाड़ा

Kylian Mbappe के स्टॉपेज टाइम पेनल्टी से रियल मैड्रिड की जीत, बार्सिलोना से फासला घटा