दूसरी टीमों के शीर्षक्रम के कई खिलाड़ी पृथ्वी से बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं : Ponting

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2023

नेट पर कड़ा अभ्यास करने वाले पृथ्वी साव से रिकी पोंटिंग को जल्दी ही एक अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच ने स्वीकार किया कि दूसरी टीमों के कई सलामी बल्लेबाज उनसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। साव को छह मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद आखिरकार बाहर रखा गया और अब उनकी जल्दी वापसी मुश्किल लगती है। पोंटिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच से पहले कहा ,‘‘ पिछले 12 आईपीएल मैचों (2022 के मिलाकर) से पृथ्वी ने अर्धशतक नहीं लगाया है। दूसरी टीमों के शीर्षक्रम के कई बल्लेबाज उससे बेहतर खेल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस साल जब वह आया तो कुछ सप्ताह एनसीए में बिताकर आया था। उसने फिटनेस पर काफी मेहनत की है और नेट पर उसकी मेहनत को देखकर मुझे लगता था कि यह साल उसके लिये बड़ा होगा लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं।’’ दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम को उम्मीद है कि आने वाले मैचों में अंतिम एकादश में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उसमें बार बार बदलाव देखने को मिले हैं। मार्कराम ने कहा ,‘‘ ज्यादा बदलाव से निरंतरता नहीं बन पाती द। मेरा मानना है कि निरंतरता रखने से ही नतीजे मिलते हैं। उम्मीद है कि अब बल्लेबाजी में निरंतरता बनी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत