अपने दीवानों के लिए ख़ुशख़बरी लेकर आईं अभिनेत्री पूनम पांडे, इंटरव्यू में बताया कुछ ऐसा पढ़कर झूम उठेंगे आप

By एकता | Feb 25, 2022

आये दिन अपनी बोल्डनेस से इंटरनेट पर तड़का लगाने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे जल्द ही एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो 'लॉक अप' में हिस्सा लेती नजर आएँगी। इस शो को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत होस्ट करती नजर आएंगी। 'लॉक अप' में भाग लेने से पहले अभिनेत्री पूनम पांडे ने अंग्रेजी अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया को एक ख़ास इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने इस शो को करने की वजह बताई साथ ही अपनी असफल शादी के बारे में भी बात की।

इसे भी पढ़ें: डीप नैक पहन कॉफी पीने निकली पूनम पांडे, एक्ट्रेस का सब कुछ देख आसपास मौजूद लोगों का हुआ बुरा हाल

2011 में भारत के विश्व कप जीतने पर कपड़े निकालने वाले अपने दावे पर और नवंबर 2020 में गोवा में समुद्र तट पर नग्न फोटोशूट को लेकर अपनी गिरफ्तारी पर पूनम पांडे ने कहा कि वह सब मैंने प्रचार के लिए किया था। 2011 में, मैं एक अभिनेत्री नहीं थी बल्कि एक बाहरी व्यक्ति थी। उस समय मैं एक छोटी मॉडल थी जो खुद के लिए बड़े मंच की तलाश कर रही थी। बॉलीवुड में बाहर के लोगों के लिए बिना ऐसे बयान दिए सुर्खियां बटोरना मुश्किल है। मैं उस समय सिर्फ 18 साल की थी, इसलिए मैंने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ऐसा कहा था। गोवा में जो कुछ भी हुआ था वो अच्छा नहीं था और मुझे वहां के कानूनों, नियमों की जानकारी नहीं थी। मैंने इसके लिए माफ़ी भी मांगी थी।

इसे भी पढ़ें: हॉटनेस से देश के मर्दों को गुमराह करने वाली एक्ट्रेस गिरफ्तार, भरे कैफे से उठा ले गयी पुलिस

सितंबर 2020 में निर्माता-निर्देशक सैम बॉम्बे के साथ शादी के बंधन में बंधने के कुछ हफ्तों बाद ही उनके खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज करवाने पर अभिनेत्री पूनम पांडे ने कहा कि कोई भी महिला इन चीजों से नहीं गुजरना चाहती। मैंने सैम से शादी की और फिर जो हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। मैं अभी सिंगल हूँ और किसी की तलाश में भी नहीं हूँ।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई