Lock Upp में अपनी अदाओं से सबको रिझाती नजर आई पूनम पांडे, वीकेंड एपिसोड में कंगना रनौत ने की जमकर तारीफ

By एकता | Mar 20, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप इन दिनों काफी चर्चा में है। लॉक अप का हर कंटेस्टेंट शो में बने रहने के लिए अपनी जी जान लगा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की हॉट अदाकारा पूनम पांडे शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर उभर रही हैं। बीते दिन लॉक आप के वीकेंड एपिसोड में शो की होस्ट कंगना रनौत ने पूनम पांडे की जमकर तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें: मैटरनिटी फोटोशूट में कॉमेडियन भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, खूबसूरती के कायल हुए लोग

दरअसल पिछले हफ्ते अभिनेत्री पूनम पांडे को एक टास्क दिया गया था। इस टास्क में उन्हें जेलर के अगले आदेश तक सिडक्टिव प्रिंसेस यानी मोहक राजकुमारी की भूमिका में रहने के लिए बोला गया था। इस टास्क के दौरान अभिनेत्री को अपनी सेक्सी अदाओं से सबको लुभाना था। पूनम पांडे ने अपना रोल बखूबी निभाया और लाइव ऑडियंस को भी उनकी परफॉरमेंस काफी पसंद आयी। इस बात की जानकारी खुद शो के जेलर करण कुंद्रा ने दी थी।

इसे भी पढ़ें: शादी के बाद बिकिनी पहन बीच पर मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर, लोगों के लिए मुश्किल हुआ नजरें हटाना

करण कुंद्रा के बाद शो की होस्ट कंगना रनौत ने भी पूनम पांडे की काफी तारीफ की। पूनम की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा कि आपने जो एक्ट किया वो सच में काफी हॉट था। आपको एक स्कूल खोल लेना चाहिए, हम लोग भी उसमें एडमिशन ले लेंगे। आप हमको भी ट्रेनिंग दे देना। इस बात को सुनकर पूनम पांडे शर्मा जाती है। वीकेंड एपिसोड पर कंगना रनौत ने कई अन्य कंटेस्टेंट की जमकर खिचाई की। इसके अलावा उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ अत्याचारी होली भी खेली। आप पूरा एपिसोड एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

प्रमुख खबरें

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Sourav Das को Delhi Airport पर आव्रजन जांच के दौरान रोका गया, Oxford में देना था व्याख्यान

Guru Nanak Jayanti 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व, जानिए धार्मिक महत्व

US Court ने आयोवा में खराब विस्फोटक नष्ट करने के लिए सेना को दी मंजूरी