जम्मू-कश्मीर: पुंछ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के 2 कर्मचारियों की मौत

By रेनू तिवारी | Feb 02, 2026

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एक वाहन सड़क से फिसलकर पहाड़ी के नीचे गिर गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा जांद्रोला इलाके में उस समय हुआ, जब मंडी जा रहे वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया। उन्होंने बताया कि हादसे में विद्युत विभाग के कर्मचारियों-कुलबीर सिंह और चितिंदरपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहेल 27 जनवरी को जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बस ने खड़े मालवाहक वाहन और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखानी-चेनानी इलाके के पास पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि बस डोडा से जम्मू जा रही थी। उसी दौरान चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे वह पहले एक मोटरसाइकिल से टकरायी और फिर एक खड़े मालवाहक वाहन से जा भिड़ी।

इसे भी पढ़ें: Rohit Shetty के घर पर फायरिंग मामले में एक्शन! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तार, 4 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मालवाहक वाहन खराब था और एक मैकेनिक उसकी मरम्मत कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, मैकेनिक और मालवाहक वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे के दौरान बस पर सवार दो यात्री उसकी आपातकालीन खिड़की से बाहर गिर गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान उधमपुर के मैकेनिक संजीव कुमार, बडगाम के रईस अहमद और सीआरपीएफ जवान मुकेश प्रजापति के रूप में हुई है।  

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा