LoC पर PoK की तरफ धमाके से 4 आतंकियों के चीथड़े उड़े, Indian Army ने बढ़ाई चौकसी

By नीरज कुमार दुबे | Oct 13, 2026

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में सोमवार शाम हुए भीषण विस्फोट ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय संदिग्ध नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हम आपको बता दें कि सतवाल-नकी इलाके में हुए धमाके में चार लोगों की मौत की खबर है। कुछ रिपोर्टों में मृतकों को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकवादी बताया गया है, जबकि शुरुआती सूचनाओं में विस्फोट को पाकिस्तान की ओर ग्रामीणों की आवाजाही के दौरान हुआ संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) धमाका बताया गया था।

इसे भी पढ़ें: पुंछ में LoC के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में चार आतंकी ढेर, सीमा पार से IED लगाने की थी साजिश

रिपोर्टों के मुताबिक, सोमवार शाम PoJK के हजीरा तहसील के सतवाल-नकी इलाके में, कृष्णा घाटी के सामने जोरदार धमाका हुआ। बताया गया कि उस समय कुछ लोग पाकिस्तान की ओर पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम में लगे थे। स्थानीय स्तर पर सामने आई सूचनाओं में मृतकों की पहचान फैजान सगीर, वकास शरीफ, इश्तियाक और आसिम रफीक के रूप में बताई गई। ये सभी PoJK के बट्टल मंधोल गांव के निवासी बताए गए हैं। दूसरी रिपोर्ट में दावा किया गया कि लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर मोहम्मद फैजान समेत चार आतंकवादी नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते समय बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए। हम आपको यह भी बता दें कि सतवाल-नकी क्षेत्र को पारंपरिक घुसपैठ मार्ग के रूप में भी वर्णित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस सेक्टर में पहले भी आतंकवादियों की आवाजाही की कोशिशों का उल्लेख किया है। 

प्रमुख खबरें

झूठी खबरों पर Delhi Police का एक्शन, Pakistani Handles डीएक्टिवेट और 4 FIR दर्ज

एक्टर और होस्ट शेखर सुमन बोले- शेखर टुनाइट का मकसद सरकार को निशाना बनाना नहीं, पीएम मोदी पर पूरा भरोसा

Meta ने पेश किया नया Muse Wonder AI मॉडल OpenAI से बेहतर होने का दावा

UPSSSC JE Recruitment: यूपी में 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग Diploma जरूरी