राजस्थान की कानून-व्यवस्था को लेकर पूनिया ने गहलोत पर साधा निशाना, कही ये अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

जयपुर। भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पहले राज्य में अपराधियों में पुलिस का भय होता था और आमजन का पुलिस में विश्वास लेकिन अब आमजन में भय है और अपराधी खुलेआम आपराधिक कृत्य कर रहे हैं।’’ कांग्रेस के एक विधायक पर गोलीबारी के मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए पूनिया ने कहा कि चाहे पुलिस का कमजोर होता विश्वास हो या प्रशासनिक कमजोरी हो, इस समय प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 

इसे भी पढ़ें: विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं गहलोत: सतीश पूनिया 

पूनिया ने राज्य में 10वीं के पाठ्यक्रम से महाराणा प्रताप और चेतक के प्रसंग को कथित तौर पर हटाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान प्रदेश के समस्त कार्यालय खुलने और छूट दिये जाने के बाद भी धार्मिक स्थल नहीं खोलने का मामला राज्य सरकार की विफलता को सीधे तौर पर दर्शाता है, क्योंकि मन्दिरों में लोगों की आस्था अधिक है और शायद सरकार को यह पसंद नहीं है।

प्रमुख खबरें

Stock Market Crash| सेंसेक्स 750 अंक से नीचे गिरा, 74 हजार के स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई गिरावट

Stroke Syndrome: ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना आपकी सेहत को पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम

Manish Sisodia की जमानत याचिका पर ED-CBI को नोटिस, 8 मई को होगी अगली सुनवाई

पूरे देश में 15 सीट भी नहीं जीत सकती TMC, कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी- कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ NDA है